{"_id":"58e292814f1c1b4a3e5b564a","slug":"tractor-trampling-farmer-going-to-cut-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं काटने जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं काटने जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार की सुबह गेहूं काटने जा रहे किसान को अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। किसान की घटना स्थल पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर निवासी किसान राम भरोसे (60) पुत्र मूलचंद्र गांव के बाहर खेतों पर पैदल गेहूं की फसल काटने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया।
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र रघुवीर सिंह ने अज्ञात में अजीतमल कोतवाली में दर्ज कराई है।