{"_id":"627c03ac25b715270030e69c","slug":"tractor-overturned-uncontrollably-one-killed-three-injured-auraiya-news-knp6962564127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 41- घटना के बाद मौके पर पड़े घायल मजदूर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल। बुधवार की शाम दिबियापुर क्षेत्र से भूसा खाली करके गांव पुरवा भिखनी लौट रहा ट्रैक्टर सौंधरा अड्डा के पास बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को सैफई रेफर कर दिया।
गांव पुरवा भिखनी निवासी चालक अनुज तिवारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर दिबियापुर क्षेत्र में डालने गया था। उसके साथ मजदूर पप्पू, राना, इल्लू थे। शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर सौंधरा अड्डा के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक समेत सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सहार पहुंचाया। डॉक्टरों ने पप्पू (47) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि घायलों को सैफई भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)

फोटो11एयूआरपी 42- मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन