फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To get rid of waterlogging, a drain will be constructed at a cost of Rs 1 crore 62 lakh

Auraiya News: जलभराव से निजात के लिए एक करोड़ 62 लाख से बनेगा नाला

Mon, 14 Apr 2025 06:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Apr 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
To get rid of waterlogging, a drain will be constructed at a cost of Rs 1 crore 62 lakh
बिधूना। बरसात के दौरान कस्बे में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से कस्बे में नाला का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार से काम शुरू हो गया है। पुराने नालों की जेसीबी से खोदाई करवाई जा रही है। कोशिश है बरसात से पहले ही काम पूरा हो जाए। बिधूना नगर पंचायत में नया नाला बनाने से यहां गांधी नगर, जवाहर नगर, आंबेडकर नगर, फीडर रोड के इलाके में सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन


यहां नाला उफनाकर सड़कों पर बहता है। इससे दुकानदार दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह नाला अछल्दा रोड फीडर रोड से होते हुए भगत सिंह चौराहे तक 37 खंडों में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। नाले का निर्माण जयनरेश के मकान से दुर्गा मंदिर तक, मंदिर से राम भरत की दुकान तक और वहां से भगत सिंह चौराहे तक किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार ने सोमवार से काम शुरू भी कर दिया है।




नाले के बन जाने से कस्बे के दुकानों और मकानों में पानी भरने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर पंचायत का लक्ष्य है कि बारिश से पहले नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed