{"_id":"6297a9f40fdc8914006d34c7","slug":"time-changed-yet-intercity-and-mahananda-express-arrived-late-auraiya-news-knp7001054194","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय बदला, फिर भी देरी से पहुंची इंटरसिटी और महानंदा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय बदला, फिर भी देरी से पहुंची इंटरसिटी और महानंदा एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। आगरा-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एवं महानंदा एक्सप्रेस का एक जून बुधवार से परिवर्तित समय से संचालन शुरू हो गया। हालांकि पहले ही दिन दोनों ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे समय परिवर्तन का यात्रियों को लाभ नहीं मिल सका।
रेल प्रशासन ने दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी का फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक जून से समय बदल गया। अब तक नौ बजकर 14 मिनट पर आने वाली ट्रेन का समय बदलकर 20 मिनट पहले आठ बजकर 54 मिनट कर दिया है। ट्रेन पहले ही दिन निर्धारित समय आठ बजकर 54 मिनट के स्थान पर लगभग एक घंटे देरी से नौ बजकर 52 मिनट पर पहुंचीं।
15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस का फफूंद में पहुंचने का निर्धारित समय एक बजकर 11 मिनट था। इस ट्रेन का एक जून से निर्धारित समय पूर्व से 12 मिनट पहले 12 बजकर 59 मिनट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को पहले ही दिन यह ट्रेन 25 मिनट देरी से एक बजकर 24 मिनट पर फफूंद पहुंची। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस का अब तक निर्धारित समय दोपहर दो बजकर 24 मिनट था। गुरुवार से इस ट्रेन का फफूंद पहुंचने का निर्धारित समय पांच मिनट पहले दो बजकर 19 मिनट होगा।