{"_id":"6276bf0d4592430fce5c28dc","slug":"thunderstorm-in-the-night-lightning-for-three-hours-auraiya-news-knp695496524","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चली आंधी, तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में चली आंधी, तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चुनरी से सिर ढककर जातीं बच्चियां। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। धूल भरी आंधी से तीन घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद शनिवार को एक बार फिर से मौसम गर्म रहा। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के आसार जता रहे हैं।
रात में धूल भरी आंधी चलने से पूरे औरैया शहर व ग्रामीण इलाकों में करीब तीन घंटों तक बिजली गुल रही। हवाएं शांत होने और फाल्ट मिलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। रात में मौसम ठंडा रहा, लेकिन सुबह होते ही तेज धूप ने लोगों को फिर परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। लो प्रेशर के बनने के चलते रात में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी आ गई। रविवार से मौसम के साफ रहने के आसार है। मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है, लू का असर और सूरज की तपिश से तापमान 42 के पार पहुंच सकता है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।