फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   through invitation card envitated voters

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो...

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
through invitation card envitated voters
दिबियापुर (औरैया)। जिले में 20 फरवरी को मतदान है। इस बीच शादी का एक निमंत्रण कार्ड चर्चा में बना है। बेटी की शादी के कार्ड में प्रेषक ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ का संदेश देकर मतदान का महत्व बताया है।
विज्ञापन

गांव अमरपुर कंचौसी निवासी रामपाल की बेटी प्राची पाल (रमा) की शादी के निमंत्रण कार्ड पर की गई अपीलों ने सभी का दिल जीत लिया। पहला संदेश कोरोना से संबंधित ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ है। दूसरा संदेश ‘पौधा लगाएं पर्यावरण बचाएं’ है। तीसरा संदेश सबसे प्रमुख, ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ है।
विज्ञापन

प्राची की शादी दिबियापुर में रेलवे फाटक के पास रहने वाले लाल बहादुर पाल के बेटे अंशू पाल से 16 फरवरी बुधवार की शाम दिबियापुर के ही एक गेस्ट हाउस में होनी है। कार्ड लेकर दिबियापुर पहुंचे मेहमानों में भी चर्चा रही। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं की टोलियां विज्ञान प्रयोगों से गांवों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed