{"_id":"6a5a79fffe57afe11903e6c5","slug":"three-year-old-child-falls-into-open-drain-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148291-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खुले नाले में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खुले नाले में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत
Sat, 18 Jul 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19- रोशन। फाइल फोटो
औरैया। मोहल्ला नारायणपुर में बृहस्पतिवार शाम से लापता हुए तीन वर्षीय मासूम का शव शुक्रवार सुबह एक खुले नाले में मिला।
सफाई कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने जैसे ही बच्चे का शव देखा, चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले के लोगों में खुले नाले को लेकर गुस्सा देखने काे मिला।
मोहल्ला नारायणपुर के रहने वाले राहुल हलवाई हैं। उनका तीन वर्षीय बेटा रोशन बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक वह लापता हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो पूरी रात परिजन और मोहल्ले के लोग मासूम को ढूंढते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने पहुंचे तो उनकी नजर नाले में पड़े बच्चे पर पड़ी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और परिजन को दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की। मासूम की दर्दनाक मौत से मोहल्ले के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण यह हादसा हुआ है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से कोई आरोप व तहरीर नहीं दी गई है।