फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three sons going to school with father on bike injured in accident

Auraiya News: बाइक से पिता संग स्कूल जा रहे तीन पुत्र हादसे में घायल

Sat, 04 Nov 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three sons going to school with father on bike injured in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। बाइक से पिता के साथ स्कूल जा रहे तीन बच्चे शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर धर्मकांटा के पास पीछे से दूसरे बाइक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसा देख राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल बच्चों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी अमित कुमार अपने तीनों पुत्रों को भिखरा के पास स्थित आरबी एकेडमी स्कूल ले जा रहा था। देव बाबू (10), दक्ष बाबू (8), आनंद बाबू (5) को सुबह नौ बजे बाइक से अमित छोड़ने निकले। स्कूल के पास पहुंचने पर पीछे से आई दूसरी बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। अमित को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सीएचसी ले जाने पर दक्षबाबू को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि घटना के मामले में जानकारी नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed