{"_id":"6351a61b2c0a19230c143eac","slug":"three-robbers-of-inter-district-gang-who-robbed-the-district-were-arrested-auraiya-news-knp7243767194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लूट करने वाले अंतर जनपदीय गैंग के तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लूट करने वाले अंतर जनपदीय गैंग के तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने 20 दिन पहले बाइक सवार से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल व नकदी भी बरामद की है।
एसपी चारु निगम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इटावा, बकेवर निवासी अरबाज खान, वारिस मंसूरी व अंसार के रूप में हुई है। 30 सितंबर को तुर्कीपुर भगवानदास निवासी अमित कुमार ने अजीतमल कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीखेपुर पुल के पास चेकिंग की। तभी बिरूहूनी की ओर से तीन बाइकों पर सवार चार व्यक्ति को आते देखे उन्हें रुकने को कहा तो भागने लगे।
टीम ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया। हालांकि उनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से तीन बाइकें, एक तमंचा, एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अंतर जनपदीय गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने युवक के साथ लूट के अलावा 10 दिन पहले बाइक सवार एक महिला, पुरुष से भी लूट की वारदात कबूली है। महिला से लूटी गई अंगूठी इटावा में एक व्यक्ति को मजबूरी बताकर बेच दी थीं। उससे जो रुपये मिले थे वह सभी ने बराबर बांट लिए थे। फरार हुए साथी की पहचान इटावा, बकेवर निवासी आशिफ के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।