{"_id":"60f5bd2a8ebc3e6d4330abcb","slug":"three-police-workers-suspended-auraiya-news-knp6412364184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आवास पर शव रख हंगामा, चौकी प्रभारी समेत तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी आवास पर शव रख हंगामा, चौकी प्रभारी समेत तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के रिश्वत मांगने से परेशान होकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में नाराज परिजनों ने सोमवार शाम शव रखकर एसपी आवास पर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने देर शाम चौकी प्रभारी आशीष भरद्वाज व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार सुबह पट्टी ज्ञानी निवासी पंकज का शव कमरे में लटका मिला था। मृतक के पिता रामशरन ने पुलिस को बताया था कि उसके साथियों ने कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिकायत पर चौकी प्रभारी याकूबपुर आशीष भरद्वाज सिपाहियों के साथ आकर पंकज व उसके साथियों को पकड़ ले गए थे। छोड़ने के नाम पर पूर्व प्रधान के माध्यम से एक लाख रुपये मांगे थे। पुलिस लगातार रुपये देने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर पंकज ने आत्महत्या कर ली।
मृतक के पिता ने घटना को लेकर पूर्व प्रधान संजीव कुमार समेत गांव के श्याम बाबू, आदेश, विनय, उमेश, जागेश्वर के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। सोमवार शाम परिजन पंकज का शव लेकर एसपी आफिस पहुंचे। परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। देर शाम सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट के बाद एसपी अपर्णा गौतम ने चौकी प्रभारी आशीष भरद्वाज, सिपाही कृपाल, जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच बैठाई है।