{"_id":"61fc2153425af9682b71511d","slug":"three-poles-damaged-due-to-bus-collision-supply-disrupted-for-hours-auraiya-news-knp678711485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस की टक्कर से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त, घंटों आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस की टक्कर से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त, घंटों आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गुरुवार सुबह अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे लगे बिजली पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली के तारों से चिंगारियां निकलने से बस में बैठीं सवारियां उतरकर भागने के चक्कर गिरकर चुटहिल हो गईं। कई घंटों तक ककराही बाजार फीडर की से आपूर्ति बाधित रही।
गुरुवार सुबह लगभग सवा छह बजे फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर शुभम अवस्थी के घर के बाहर खड़े बिजली के पोल में अनियंत्रित होकर एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया। पास में लगे दो अन्य पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तारों से निकली चिंगारियां देखकर बस में सवार लोग उतरने की जल्दबाजी में गिरकर चुटहिल हो गए।
तीन पोल क्षतिग्रस्त होने से ककराही बाजार फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के तार घरों एवं दुकानों के पास झूलते रहे। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े नौ बजे कुछ जगहों की आपूर्ति बहाल हो गई। जबकि इंदिरा नगर एवं दुर्गा नगर वार्डों की आपूर्ति देर शाम तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, तीन पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। देर शाम तक सभी जगह की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बस के चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। टक्कर मारने वाली बस एक संयंत्र में कर्मी ले जाने वाली बताई जा रही है।