फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three people, including two brothers, arrested for forcibly applying color and indecent behavior

Auraiya News: जबरन रंग लगाने व अभद्रता के आरोप में दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, arrested for forcibly applying color and indecent behavior
दिबियापुर। थानाक्षेत्र में होली के दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अभद्रता और जबरन रंग लगाने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पहली घटना कस्बा के मोहल्ला लोहियानगर में हुई। होली के उत्साह के बीच हरिओम उर्फ राघवेंद्र व शैलेंद्र उर्फ हिमांशु पड़ोसी के घर रंग डालने पहुंच गए। पड़ोसी ने रंग लगवाने से मना किया लेकिन दोनों भाइयों ने जबरदस्ती की और विवाद पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी घटना भट्ठा बस्ती बस स्टैंड के पास की है। यहां तपिश यादव नशे की हालत में मोहल्ले में राहगीरों व अन्य लोगों को गाली गलौज और अभद्रता करने लगा। युवक से परेशान होकर मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तीनों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। बाद में आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed