{"_id":"698221ad8009164ce5050f7f","slug":"three-people-including-a-student-injured-in-a-road-accident-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1415381-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में छात्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में छात्र समेत तीन घायल
Tue, 03 Feb 2026 09:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शहर के मुहल्ला नारायनपुर निवासी अरविंद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार मंगलवार सुबह साइकिल से शहर स्थित स्कूल जा रहा था। लखन वाटिका गेस्ट हाउस के पास ई-रिक्शा की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
एक अन्य घटना में शानवी पुत्री हशमत निवासी खोजाफूल कानपुर देहात, इमरान पुत्र शकील निवासी भिंड के साथ सोमवार की देर रात स्कूटी से इटावा से खोजाफूल जा रहे थे। औरैया में खानपुर ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया गया। (संवाद)