फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three men's ashes from the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से तीन गृहस्थियां राख

Tue, 04 Apr 2017 11:55 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 04 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three men's ashes from the spark of the stove
आग लगने से जली गृहस्थी देखते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्रामडेरा जोगी कंचौसी में चूल्हे की चिंगारी में तीन गृहस्थियां जल गईं। एक भैंस व छह बकरियाें की आग से जलकर मौत हो गई।

मंगलवार की दोपहर कृपालनाथ के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा से आग फैल गई। लपटों की चपेट में पड़ोसी मिर्चा नाथ व प्रसाद नाथ के घर भी आ गए। इससे तीनों की गृहस्थी  राख हो गई। वहीं कृपालनाथ के छप्पर में बंधी भैंस व छह बकरियां जलकर मर र्गइं। आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे।



यह सबमर्सिबल से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान कृपालनाथ घर में मौजूद नहीं थे। इनकी पत्नी ने बताया कि भैंस बटाईदार की थी। सूचना पर कंचौसी चौकी के एएसआई साबिर अली व हमराही लोकेंद्र पहुंचे। लेखपाल रमाकांत अवस्थी व ग्राम प्रधान रविंद्र ने नुकसान का आंकलन कर मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed