फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three inter-district robbers arrested

Auraiya News: अंतरजनपदीय तीन लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district robbers arrested
औरैया। कोतवाली पुलिस व स्वाट ने मंगलवार को जालौन रोड स्थित श्री देवी धर्मकांटा के पास से अंतरजनपदीय तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, नकदी, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की है। आरोपी तीन दिन पहले बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से 30 हजार रुपयों से भरा झोला छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी अभिजित आर शंकर ने घटना का खुलाशा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अछल्दा के लालपुर निवासी अतुल, गणेश देव व कानपुर देहात के सराय गढ़ेवा थाना रूरा निवासी बड़े उर्फ रोशनलाल उर्फ धीरेंद्र के नाम शामिल हैं। अतुल के पास से 2600, गणेश के पास से 3500 व बड़े के पास से 3000 रुपये समेत पुलिस ने 9100 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने आठ नवंबर को पढ़ीन गांव निवासी मीरा देवी से 30 हजार की लूट की वारदात कबूली।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीनों पर औरैया के अलावा इटावा, कानपुर देहात, अलीगढ़ समेत अन्य कई जिलों में गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed