फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three family devastated by a spark stove

चूल्हे की चिंगारी से तीन परिवार तबाह

Tue, 28 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Tue, 28 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three family devastated by a spark stove

ग्राम गपकापुर की मड़ैया में चूल्हे की चिंगारी से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। एक घर में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान जल गया। आग से तीन मवेशी जलकर मर गए। औरैया से पहुंची फायरब्रिगेड एवं ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दोपहर लगभग 1 बजे राजेश पुत्र दयाराम निवासी गपकापुर की मड़ैया के घर पर खाना बन रहा था। चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें और तेज हो गईं।
विज्ञापन


आग ने पास में ही स्थित राजेश के भाई श्यामसुंदर एवं उसके पिता दयाराम पुत्र भगवान के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग बाल्टी लेकर दौड़े  और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर थाना पुलिस एवं दमकल पहुंची। इस बीच कई ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल के जवानों ने भी धधक रही आग को ठंडा किया।

मौके पर पहुंचे लेखपाल केशव कुमार ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। अग्निपीड़ितों के अनुसार दयाराम के 10 क्विंटल गेहूं, एक बकरी, दो बकरी के बच्चों समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। 


राजेश के घर पर 15 जून को बेटी काजल की शादी थी। बेटी की शादी का सामान, 15 हजार नकद समेत लगभग दो लाख रुपए की क्षति हुई है। जबकि श्यामसुंदर के घर लगभग एक लाख रुपए की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed