फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three cows found dead in a cow shed

गोशाला में मृत मिली तीन गाय

Mon, 02 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three cows found dead in a cow shed
अजीतमल (औरैया)। रविवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशन में तहसीलदार संध्या शर्मा ने क्षेत्र के अमावता गांव में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में फैली अव्यवस्थाओं पर तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को गोशाला में कुल 36 गाय, 26 बछड़े और 7 सांड़ मौके पर मौजूद मिले। साथ ही मौके पर तीन गाय मृत पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन

गोशाला में मौजूद गोवंशों को समय से पर्याप्त चारा-पानी न मिलने पर वह शारीरिक रूप से कमजोर पाई गईं। साथ ही गोशाला में गोवंशों को देख रेख में लापरवाही पाई गई। निरीक्षण के दौरान गोशाला में तैनात कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। गोशाला में गायों के बनी चारे वाली नादों में भूसा नहीं मिला। साथ ही हरा चारा काटने वाली मशीन नहीं थी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौके से नदारद मिले। जिसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि गोशाला में गंदगी के साथ- साथ तीन गाय मौके पर मृत मिली। अमावता के ग्राम पंचायत अधिकारी मौके से नदारद मिले। उन पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed