फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three cattle died of hunger, municipal councilors and Hindu organizations created ruckus

Auraiya News: तीन मवेशियों की भूख से मौत, पालिका सभासदों व हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three cattle died of hunger, municipal councilors and Hindu organizations created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
नगर पालिका परिषद की आवास विकास परिषद स्थित गोशाला में तीन मवेशियों की भूख से मौत व चार की हालत गंभीर होने पर सभासदों व हिंदू संगठनों ने हंगामा काटा। आक्रोशित हिंदू संगठन व सभासद ईओ के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ईओ व केयर टेकर के बीच धक्का मुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ व कोतवाल ने मामला शांत कराकर जांच के आदेश दिए।
प्रदेश की योगी सरकार जहां गोवंशों को गोशालाओं में सुरक्षित रखने और उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने को लेकर लाखों रुपये का बजट दे रही है। बावजूद इसके मवेशियों की दुर्दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को आवास विकास स्थित नगर पालिका परिषद की गोशाला में भूख से तीन मवेशियों ने दम तोड़ दिया। वहीं चार मरणासन्न हालत में बेसुध पड़े दिखे। गोशाला में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दी।
विज्ञापन

मवेशियों के मरने की जानकारी केयर टेकर लल्लन दुबे की ओर से जब पालिका अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल को दी गई। तो आरोप है कि पालिका अधिशासी अधिकारी ने फोन पर ही उसके साथ धारा प्रवाह गाली-गलौज की। जानकारी मिलते ही पालिका सभासद गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने अव्यवस्था देख कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अधिशासी अधिकारी भी गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने केयर टेकर को गोशाला से बाहर निकलने को कहा। यही नहीं इस बात को लेकर केयर टेकर और अधिशासी अधिकारी के बीच धक्का-मुक्की भी की। हालांकि मौके पर मौजूद सभासदों ने दोनों को अलग किया। इस दौरान केयर टेकर ने बताया कि दो दिन पहले पालिका से उन्हें सिर्फ 70 किलो दाना दिया गया था। गोशाला में वर्तमान में 15 गाय हैं। ऐसे में 70 किलो दाना एक दिन के लिए ही कम पड़ता है। ऐसे में आगे कैसे व्यवस्था चल पाएगी।
बताया कि अधिशासी अधिकारी को जानकारी देने पर उनकी ओर से बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिस कारण से गोशाला में एक के बाद एक मवेशियों की भूख से मौत हो रही है। उधर पालिका अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल का कहना है कि मवेशियों की हालत खराब होने और चारा-पानी की कमी होने की केयर टेकर द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। यदि उन्हें जानकारी मिलती तो वह उसकी व्यवस्था करा देते।
इस बीच जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठन के नीरज चौधरी, विहिप जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश शुक्ला, बीजेपी नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, आशीष चौबे, हेमू चौबे, सौरभ पाठक एडवोकेट, आदित्य दुबे के अलावा पालिका सभासद विवेक त्रिवेदी, प्रकृतिकांत त्रिपाठी, विनोद यादव, राजेंद्र बाजपेई, मुकेश, नरेश भारती, सागर पोरवाल, विवेक गुप्ता, अनवार खां, मनोज अवस्थी, अमित कुमार, राजवीर यादव आदि लोग ईओ के निलंबन की मांग को लेकर गोशाला परिसर में धरने पर बैठ गए। इस संबंध में
जो भी शिकायतें मिली हैं उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी की ओर से गाली-गलौज किए जाने की शिकायत को निंदनीय बताया। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। - मनोज सिंह, एसडीएम सदर




पशुधन प्रसार अधिकारी बोले, भूख से मृत हुए हैं गोवंश

अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. कमल किशोर व पशुधन प्रसार अधिकारी अंकित शुक्ला ने मृत पशुओं की जांच पड़ताल की। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि वह प्रतिदिन मवेशियों की जांच करने आते हैं। पिछले कई दिनों से गोदाम में रखा भूसा भीगा दिया। दिखाई देने पर रजिस्टर में शिकायत अंकित की थी। वहीं जानवरों को पर्याप्त चारा न मिलने के कारण उनकी भूख से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed