फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three brothers' huts burnt due to short circuit

शार्ट सर्किट से तीन भाइयों की झोपड़ियां जलीं

Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three brothers' huts burnt due to short circuit
आग लगने से जली झोपड़ी व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर खुर्द में शनिवार शाम शार्ट सर्किट से तीन झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने पांच बकरियां व एक गाय जलकर मर गईं। गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल दिनेश सिंह ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

ककोर खुर्द निवासी मनोज पुत्र कमलेश ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन में अचानक से शार्ट सर्किट हुआ। जिससे तार टूक कर गिरने पर झोपड़ी जलने लगी। देखते ही देखते आग ने पास में रखी उसके भाई श्याम जीत और रामजीत की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से उनकी पांच बकरियां, एक गाय जलकर मर गईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही राशन व गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं आग से पास में रखी लायक सिंह की झोपड़ी में बंधी गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मवेशियों के जलने और झुलसने की खबर पर पशु चिकित्सक ब्रजभूषण यादव पहुंचे और इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed