{"_id":"68bdd726e729ad9dc50e372b","slug":"three-arrested-for-stealing-iron-rods-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131197-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरिया चोरी के आरोप में तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरिया चोरी के आरोप में तीन को पकड़ा
Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पुलिस लाइन से सरिया चोरी के तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने कार व नकदी बरामद की है।
थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रविवार जनपद आजमगढ़ थाना निजामाबाद के गांव परानपुर निवासी अरविंद यादव, थाना निजामाबाद गांव त्रिमोहानी चंदाभारी निवासी अजीत कुमार यादव व निजामाबाद के गांव कोडर निवासी दिनेश मौर्या को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि शेरपुर गांव में बन रही पुलिस लाइन में सरिया चोरी के मामले में आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। मामले में ठेकेदार संजेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपी के पास से एक कार, तीन मोबाइल फोन व छह हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)