{"_id":"62b4b2b7f745cf1af52651b3","slug":"three-arrested-for-stealing-iron-from-under-construction-expressway-auraiya-news-knp7039443114","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से लोहा चुराने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से लोहा चुराने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नीचे बैठे तीनों शातिर चोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से लोहा चोरी करने वाले तीन चोरों को अछल्दा पुलिस ने बुधवार देर रात नगला कले गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि शातिरों के पास से एक्सप्रेसवे से चोरी किया गया दो टन लोहा बरामद हुआ। बरामद लोहे की कीमत वर्तमान में एक लाख रुपये है।
सदर कोतवाली में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से लोहा चोरी किए जाने की सूचना अछल्दा पुलिस को मिल रही थी। बुधवार देर रात अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह, दरोगा सुधीर कुमार भारद्वाज व उदय प्रकाश के अलावा सिपाहियों संग नगला कले गांव पहुंचे। यहां पर तीन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
सख्ती से पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अछल्दा के गढ़वाना गांव निवासी विनोद कुमार, देवेंद्र उर्फ खैरा व रंजीत सिंह उर्फ लालू बताया। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से लोहा, सरिया व लोहे की चादर आदि सामान चोरी करते हैं। जिसे सस्ते दामों में बेचकर वह अपना शौक पूरा करते हैं। एसपी ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर एक खेत का हिस्सा जेसीबी से खोदा गया तो लोहा बरामद हुआ। बरामद हुए लोहे का वजन करीब दो टन है और वर्तमान में कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
खेत में गड्ढा कर छिपाते थे चोरी का सामान
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे में चोरी करने की बात किसी से शेयर नहीं करते थे। चोरी करने के बाद वह एक खेत के गड्ढा कर लोहा छिपा देते थे। जब चोरी किए गए माल का सौदा पक्का हो जाता था तो लोहा निकालकर बेच देते थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने खेत मालिक से भी इस संदर्भ में जानकारी की, लेकिन उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अब चोरी का लोहा खरीदने वालों लोगों की तलाश में लगी हैं।

तीनों से शातिरों के पास से बरामद निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे का लोहा। संवाद- फोटो : AURAIYA