{"_id":"64b2e6fbca975b6b30055294","slug":"thieves-targeted-three-houses-including-village-head-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-587-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ग्राम प्रधान समेत तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ग्राम प्रधान समेत तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के बारेपुर गांव में चोरों ने ग्राम प्रधान समेत तीन बंद घरों से नकदी सहित एक करोड़ कीमत के जेवरात पार कर दिए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
बारेपुर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव उर्फ श्यामू यादव ने बताया कि शुक्रवार को पुत्री नित्या का जन्मदिन था। वह अपने खेतों पर बने घर पर पत्नी, मां व बच्चों सहित जन्मदिन मनाने के बाद वहीं सो गए। चोरों ने सुना घर देखकर गेट का ताला तोड़ते हुए घर में घुसकर तीन कमरों के ताले तोड़ दिए। बक्सों व अलमारियों के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये नकदी सहित 80 लाख के जेवरात पार कर दिए।
वहीं पड़ोस में रहने वाले दीवान सिंह व मीरा देवी के बंद घर को चोरों निशाना बनाया। दीवान सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके घर की देखभाल कुछ दूर पर रहने वाले बड़े भाई लालसिंह करते हैं। वह अपने घर पर सो रहे थे। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर दीवान सिंह के घर से करीब 10 लाख के जेवरात पार किए।
विज्ञापन
मीरा देवी पत्नी स्व. जगत सिंह के घर की छत का जांगला काटकर घर में घुसे चोरों ने 30 हजार की नकदी करीब पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से लोगों में आक्रोश दिखा। पुलिस ने बारेपूर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष यादव के घर पर लगे सीसीटीवी खंगाला। जिसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं। एएसपी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
-- --
पूरे परिवार के जेवरात चोरी
ग्राम प्रधान श्यामू यादव ने बताया कि भाई अविवेंद्र उर्फ रामू, पिता राजा सिंह अहमदाबाद रहकर ठेकेदारी करते हैं। वह भी ठेकेदारी का कार्य करता है। सभी लोगों संयुक्त परिवार है। एक साथ परिवार के लोगों के रहने के कारण घर से सभी के जेवरात चोरी हो गए हैं।
-- -
घर में किसी के न होने की चोरों को थी जानकारी
दीवान सिंह व उसके पुत्र शैलेंद्र, प्रेमवीर परिवार समेत दिल्ली में रहते है। घर पर ही सभी के आभूषण थे। बड़े भाई लालसिंह ने बताया कि वह देखभाल करते हैं, मगर शुक्रवार की रात वह अपने घर पर सो रहे थे। सुबह उठे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। मीरा देवी पत्नी स्व. जगत सिंह ने बताया कि पुत्र सुधांशु व सुधीर बाहर रहते हैं। वह पुत्र वधू राधा के साथ रहती है। शुक्रवार रात बिजली न आने पर छत पर सो रही थीं। चोर दरवाजे के ऊपर का जंगला काटकर घर में घुसे। सुबह उठने पर सामान बिखरा मिला। बच्चों के स्कूल में प्रवेश कराने के लिए रखे 30 हजार रुपये नकद व करीब पांच लाख के जेवरात गायब मिले।
-- --
सीसीटीवी में नजर आए पांच संदिग्ध
एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात के बाद पुलिस के हाथ पैर फूले नजर आए। एएसपी ने गांव के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इधर गांव के सुभाष यादव के घर पर लगे सीसीटीवी में फुटेज देखे। जिसमें रात एक बजकर 40 मिनट पर पांच संदिग्ध नजर आए हैं। जिसमें एक मुंह बांधे है, जबकि चार के मुंह खुले हैं।
-- -
चोरी की घटना को लेकर मौके पर जांच पड़ताल के साथ पूछताछ की गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, जल्द खुलासा होगा। - दिगंबर कुशवाहा, एएसपी