फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole cash and jewelery after breaking into four houses

Auraiya News: चार घरों में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी व जेवर किया पार

Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery after breaking into four houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरराजपुर में शनिवार रात चोर दीवारों में सेंध लगाकर घरों में दाखिल हुए। चार घरों में कमरों व बक्सों के कुड़े तोड़कर नगदी व जेवर समेटते हुए निकल गए। अपने पीछे घरों से कुछ दूरी पर खाली बक्सों को छोड़ गए। तड़के आंख खुलने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा समेत अन्य पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। वहीं देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया।
हरराजपुर निवासी मोहन दुर्वेश के घर में रखा हुआ गृहस्थी का सामान के अलावा साड़ी कपड़ा बर्तन चोरों ने सबसे पहले चोरी किया। इसके बाद बबलू के मकान की दीवार में पीछे से सेंध कर चोरों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। वहीं मकान मालिक बबलू का बेटा सो रहा था। इसके बाद बक्सा का ताला तोड़कर सारा सामान निकाल लिया।
विज्ञापन

बबलू ने बताया खटपट की आवाज आने पर उसने बेटे को आवाज दी। न सुनने पर बबलू छत से उतरकर नीचे आया। अंदर की कुंडी बंद थी। दरवाजे को धक्का मारते हुए वह अंदर दाखिल हुआ। सामान बिखरा देखकर उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की आंख भी खुल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो पता चला कि चार घरों को चोरों ने निशाने पर लिया है। बबलू ने बताया कि चोर सोने चांदी के आभूषण व 10 हजार की नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन दुर्वेश पुत्र महाराम ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मोहन दुर्वेश की दीवार में चोरों ने दो जगह सेंध मारी की। जिसके बाद कमरे में दाखिल होकर कपड़ों से भरा हुआ बक्सा के अलावा सोने चांदी के गहने व 30 हजार की नकदी चुरा ले गए। पड़ोसी कमल सिंह के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई, लेकिन कमरे में दाखिल न हो पाने के चलते चोर कुछ भी नहीं ले जा सके।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो घर से कुछ दूरी पर बक्सा व टूटा हुआ ताला बाजरे के खेत में पड़ा मिला। पड़ोसी राधाकृष्ण दोहरे के घर भी चोरों ने हाथ साफ किया। पीड़ितों की सूचना पर दिबियापुर थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल, चौकी प्रभारी पूजा सोलंकी व एएसपी दिगंबर कुशवाहा गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article