{"_id":"66d4a2f4c34d8997e9036cee","slug":"thieves-stole-belongings-including-cash-while-the-family-members-were-sleeping-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116072-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सोते रहे परिजन नकदी सहित सामान चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सोते रहे परिजन नकदी सहित सामान चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के जसवंतपुर में शनिवार रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर परिजन को कमरे में सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ अजीतमल ने मामले की जांच की है।
जसवंतपुर निवासी नितवरन सिंह व उसकी पत्नी शकुंतला देवी शनिवार रात को खाना खाने के बाद छत पर बगल के कमरे में सोने गए थे। देर रात को घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से से 20 हजार रुपये, सिलाई मशीन, कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर लिए।
पत्नी शकुंतला ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब जब वह नीचे आई तो कमरे के गेट खुले थे और चारों ओर सामान बिखरा था। सूचना पर सीओ अजीतमल अशोक कुमार ने पहुंचकर जांच की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।