फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be a check on making illicit liquor, a temporary post will be built in Pachaiya Basti

Auraiya News: कच्ची शराब बनाने पर लगेगी लगाम, पछैया बस्ती में बनेगी अस्थायी चौकी

Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
There will be a check on making illicit liquor, a temporary post will be built in Pachaiya Basti
औरैया। शहर के बीच पछैया बस्ती में सालों से कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। अब इस पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने मन बना लिया है। यहां आस्थायी चौकी बनाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। चौकी बनने से इस धंधे से जुड़े लोगों पर 24 घंटे नजर रहेगी।
विज्ञापन

इस बस्ती में करीब 100 घर हैं। इसमें 10-12 घरों में कच्ची शराब बनाने का काम किया जाता है। इन पर कोतवाली पुलिस लगाम तक लगा सकी। वहीं आबकारी विभाग के अफसरों ने अभी तक बस औपचारिकता ही निभाई है। पर अब पुलिस ने इस पर पूरी तरह शिकंजा कसने का मन बना लिया है। करीब 20 दिन पहले कोतवाल राजकुमार सिंह ने इस अपराध से जुड़े महिला समेत करीब 41 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने अपने विभाग समेत डीएम से लेकर आबकारी विभाग को पछैया बस्ती में आस्थायी चौकी बनाने का पत्र लिखा है। इसमें लगभग सहमति बन चुकी है। जल्द बस्ती के बीच एक आस्थायी चौकी बनाई जाएगी। इससे कच्ची शराब बनाने वालों को रोक लग सके। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार में धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। चौकी बनाए जाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आसपास के जनपद में की जाती कच्ची शराब की सप्लाई
औरैया। पछैया बस्ती में बनने वाली शराब औरैया के विभिन्न कस्बों व गांवों में भेजी जाती है। इसके अलावा इसकी सप्लाई जनपद जालौन में होती है। पुलिस व आबकारी द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई न होने से आरोपियों ने इसे अपना धंधा बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed