फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was uproar as soon as the dead bodies of the youth reached the village.

युवको के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was uproar as soon as the dead bodies of the youth reached the village.
फोटो-22एयूआरपी-6- नीलेश की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
बिधूना। शादी समारोह से लौट रहे बिधूना के गूरा निवासी दो युवकों की कन्नौज जिले में सौरिख के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। एक साथ दो शव देखकर हर व्यक्ति गमगीन दिखा। पड़ोस के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव निवासी नीलेश (28) पुत्र सुरेश सिंह मंगलवार को गांव के विवेक (21) पुत्र ब्रजपाल सेंगर के साथ मौसेरे भाई अनिल पुत्र शिवकुमार निवासी तारापुर्वा बिधूना की शादी में शामिल होने रूपपुर गया था।
विज्ञापन

सौरिख-बिधूना मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो हर कोई गमगीन दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में विवेक की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। ताऊ शिशुपाल ने बताया कि विवेक हरियाणा के सोनीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी बहन वर्षा की तीन जुलाई को शादी होनी है। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। घर में वर्षा की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे के बाद हर कोई सदमे में है। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

नीलेश की मौत से पत्नी गौरी व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पिता सुरेश ने बताया कि नीलेश की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। मौसी के बेटे की शादी के लिए तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। नीलेश की छह माह की बेटी भी है। वह दोस्त विवेक की बहन की शादी को लेकर काफी खुश था। उसकी शादी के बाद वापस दिल्ली जाने की बात कह रहा था।

फोटो-22एयूआरपी-07- विवेक की फाइल फोटो

फोटो-22एयूआरपी-07- विवेक की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-08- नीलेश के घर पर गमगीन बैठे परिजन। संवाद

फोटो-22एयूआरपी-08- नीलेश के घर पर गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो- 22एयूआरपी-09- शव गांव पहुंचने पर गमगीन बैठे परिवार के लोग। संवाद

फोटो- 22एयूआरपी-09- शव गांव पहुंचने पर गमगीन बैठे परिवार के लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed