फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was no online monitoring of MDM ration

Auraiya News: एमडीएम का राशन की नहीं थी ऑनलाइन मॉनीटरिंग

Tue, 02 Sep 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
There was no online monitoring of MDM ration
औरैया। शहर से पांच किमी दूर मिहौली समीप हाईवे के किनारे मुरुथल ढाबा पर पुलिस ने रविवार रात सरकारी खाद्यान्न की अदला-बदली कर रहे चार ट्रकों को पकड़ा था। हर तीसरे माह एनएफएसए के तहत यह एमडीएम का राशन मिहौली एफसीआई गोदाम से कोटे की दुकानों पर पहुंचाया जाता है। खास बात यह रही कि ट्रकों से एफसीआई गोदाम से निकलने वाले इन ट्रकों की जीपीएस के जरिए ऑनलाइन मानीटरिंग नहीं होती है। यही वजह रही कि शनिवार को एफसीआई गोदाम से निकले ये ट्रक एक किमी दूर मुरुथल ढाबा पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

जीपीएस से ट्रैक होने वाले कोटे के राशन लदे अन्य ट्रकों की तरह इनका अलर्ट भी अधिकारियों तक नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी के ट्रक चालक राशन उठान संबंधी कागज रखते हैं लेकिन पूर्ति अधिकारियों की पूछताछ में ट्रक चालक कागज भी नहीं दिखा सके। मानकों के तहत 30 अगस्त को पीसीएफ गोदाम से निकले इन ट्रकों को 31 अगस्त के दिन में कोटे की दुकानों तक पहुंचना था लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रक मुरुथल ढाबा पर खड़े रहे। ऑफलाइन मानीटरिंग के चलते अफसरों को भनक नहीं लग सकी। खाद्यान्न की ट्रकों में की जा रही अदला-बदली भी मानकों को तार-तार हुए। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राशन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed