{"_id":"694adf5af955ed7f0a013735","slug":"there-was-a-cry-when-the-body-arrived-mourning-in-three-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136619-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शव पहुंचने पर मची चीत्कार, तीन घरों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शव पहुंचने पर मची चीत्कार, तीन घरों में मातम
Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-तेज सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फफूंद। थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर सोमवार देर शाम हुए बाइक और मोपेड की टक्कर में मामा-भांजे समेत तीन की लोगों की मौत से तीन गांवों में मातम छाया है।
मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके घर लाए गए तो गांव में मातम छा गया। हादसे में मरे मामा-भांजे हमेशा साथ जीने-मरने की बात कहते थे।
मोपेड सवार फफूंद के गांव भाऊपुर निवासी रामवीर (40) और उसका पारिवारिक भांजा सहार के गांव पंडपुर निवासी तेज सिंह उर्फ लौआ (30) सोमवार शाम फफूंद से वापस जा रहे थे।
दयालनगर बंबा के पास बाइक से आ रहे अजय राजपूत निवासी बिलरई की बाइक उनकी मोपेड से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर से मोपेड सवार मामा-भांजे और बाइक चला रहा अजय राजपूत व उसके साथ बैठे उसके गांव के ही तीन दोस्त हरनारायण, राहुल और विकास के साथ सड़क किनारे खंती में गिरने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचते ही रामवीर, उसका भांजा तेज सिंह और अजय राजपूत की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल दोस्तों को परिजन निजी अस्पताल ले गए।
मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजन तीनों शव को उनके अलग-अलग गांव में ले गए। शव गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। रामवीर की पत्नी प्रभा और उसके बच्चे पिता को मृत देख रो पड़े। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पंडपुर (सहार) निवासी तेजसिंह अविवाहित था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिछले सात साल से वह अपने पारिवारिक मामा रामवीर के साथ भाऊपुर गांव में रहकर मजदूरी करता था। दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। वहीं तेज सिंह के गांव पंडपुर में भी उसके भाइयों और मां अंगूरी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -
दोस्तों को फिंगर चिप्स खिलाने जा रहा था अजय
हादसे में मृत बिलरई निवासी अजय राजपूत तीन बहनों और चार भाइयों में सबसे छोटा था, वह गुजरात में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही बड़े भाई मनीष के बेटे की छठी कार्यक्रम में आया था। सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ वह गांव में क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें फिंगर चिप्स खिलाने के लिए फफूंद ले जा रहा था। बाइक पर चारों लोग बैठे थे और अजय बाइक चला रहा था। रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में परिवार की खुशियां छीन लीं।
बोलेरो के गलत ओवरटेक करने से भिड़ीं मोपेड-बाइक
मोपेड और बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाले युवकों के गांव में चर्चा थी कि दयालनगर बंबे के पास पहुंचते ही फफूंद की ओर से आ रही एक बोलेरो के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को लहरा दिया, इससे बचने के चक्कर में अजय ने बाइक को सड़क के किनारे ले जाना चाहा मगर हड़बड़ाहट में बाइक मामा-भांजे की मोपेड से टकरा गई।