{"_id":"587672284f1c1b1729baa715","slug":"there-remains-a-victim-of-the-accident-vaishali-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार होते बची वैशाली एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का शिकार होते बची वैशाली एक्सप्रेस
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेल पटरी को दुरुस्त करते
- फोटो : अमर उजाला
कंचौसी स्टेशन पर कीमैन की सतर्कता से वैशाली एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते बची। बुधवार सुबह पटरी की जांच के दौरान कीमैन को अप लाइन की रेल पटरी चटकी मिली। उसी समय वैशाली एक्सप्रेस आ रही थी। इस पर कीमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। तत्काल वैशाली एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे तक अप लाइन बाधित रही।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे खंभा नम्बर 1092/25 व 1092/27 के बीच रेल पटरी चटकी मिली। ड्यूटी पर तैनात कीमेन साकिर अली की नजर पटरी पर गई तो उसने तुरंत स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। अप लाइन पर आ रही वैशाली एक्सप्रेस को तुरंत रोका गया। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि लाल झंडी लगाकर वैशाली एक्सप्रेस को रोक लिया गया। इसके बाद सूचना पर तत्काल पीडब्ल्यूआई जेई एके गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद पटरी को दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान अन्य ट्रेनों को भी पिछले स्टेशनों पर रोका गया। करीब नौ बजे वैशाली एक्सप्रेस व गरीब रथ को एक-एक कर धीमी गति से गुजारा गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका।