{"_id":"697f950b33011dfef30490cd","slug":"there-is-a-possibility-of-decrease-in-potato-and-mustard-production-due-to-rain-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138874-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से आलू व सरसों की पैदावार घटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से आलू व सरसों की पैदावार घटने की आशंका
Sun, 01 Feb 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-48-फसल दिखाता किसान।संवाद
एरवाकटरा। क्षेत्र में शनिवार रात हुई बारिश और रविवार सुबह बूंदाबांदी से आलू व सरसों के किसान परेशान हैं। पांच दिनों से खराब मौसम के बीच हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों ने बताया कि लगातार नमी बने रहने से आलू की फसल में फंगस जनित रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं सरसों की फसल में फूल झड़ने से दाना कमजोर रहने और उत्पादन कम होने की आशंका बनी हुई है।
उमरैन निवासी किसान विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बारिश का पानी खेतों में भर जाने के कारण दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। मौसम खुलते ही आलू की फसल में रोग लगने की प्रबल संभावना है। कृषि विभाग के एडीओ ज्ञान प्रकाश ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने खेतों में जलभराव होने की स्थिति में पानी की निकासी कराने और मौसम साफ होते ही फसलों में दवा का छिड़काव करने को कहा है।