फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There are no technicians and radiologists, how can patients be examined

Auraiya News: टेक्नीशियन व रेडियोलॉजिस्ट नहीं, कैसे हो मरीजों की जांच

Tue, 09 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
There are no technicians and radiologists, how can patients be examined
बिधूना। मातृ शिशु अस्पताल में न तो टेक्नीशियन व रेडियोलॉजिस्ट। यहां पर खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन भी महीनों से धूल खा रही है। गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो रही है। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उन्हें प्राइवेट सेंटरों तक भागदौड़ करनी पड़ रही है। इससे मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हर माह की 1, 9, 16 व 24 तारीख को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवतियों की जांच होती है। एक सितबंर को 79 व नौ सितंबर को 52 गर्भवती महिलाएं जांच कराने केंद्र पहुंचीं लेकिन उनकी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। इसके अलावा यहां रोजाना 100 से 150 महिलाएं अस्पताल आती हैं। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद यहां पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल टंडन की तैनाती हुई है। इससे यहां महिलाओं के इलाज की सुविधा तो शुरू हो गई है, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा ठप पड़ी है। अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन अजीतमल में तैनात एक डॉक्टर के नाम पर कराया गया है लेकिन यहां न रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं और न ही टेक्नीशियन। तकनीकी खराबी से अल्ट्रासाउंड मशीन भी कपड़े में ढककर रख दी गई है।
विज्ञापन

जांच कराने आई गर्भवतियों ने बताया कि अस्पताल में मशीन तो है लेकिन काम नहीं कर रही। उन लोगों को जांच कराने बाहर जाना पड़ता है। इससे समय व पैसे दोनों की बर्बादी होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य का कहना है कि टेक्नीशियन व रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द विभाग द्वारा रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed