{"_id":"be31c3b4bf5736aa4670495de3edb0dc","slug":"there-are-many-mothers-and-elders-contribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविस्मरणीय हैं मां और गुरुजनों का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविस्मरणीय हैं मां और गुरुजनों का योगदान
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर गुरुजनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज ककोर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षिक सत्र 2014-15 में सेवानिवृत्त हुए परिषदीय विद्यालयों के 139 टीचरों का एडी बेसिक कानपुर मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह का सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, कानपुर एसके तिवारी ने मां वीण वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे जीवन को संवारने वाली मेरी मां और मेरे गुरु सदैव अविस्मरणीय हैं। इन दोनों महान विभूतियों के योगदान और आशीर्वाद से ही हमारी हस्ती है।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने टीचरों को सभ्य समाज निर्माण का अहम शिल्पकार बताते हुए विद्यालयों में गुरु-शिष्य परंपरा विकसित करने पर बल दिया।
संगठन जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उन्हें समस्याओं से उबारने के लिए शिक्षक संगठन की स्थापना हुई है। समारोह में वर्ष 2014-15 में परिषदीय विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए 139 टीचरों का एडी बेसिक व संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
वहीं सेवानिवृत्त टीचरों को स्मृति चिन्ह के रूप में भागवतगीता प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय भविष्य की कामना की गई।
समारोह में शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री अरविंद राजपूत, जयपाल सिंह पाल, दीपक दुबे, दीपक दत्त दोहरे, कमलेश चौबे, बुद्धिपाल सिंह यादव, संतोष यादव, महेश शर्मा, शिवनाथ सिंह यादव, राधाकृष्ण कठेरिया, ओमेंद्र सिंह चौहान, अशोक भाष्कर, अरुण यादव, अखिलेश यादव, सुनील यादव, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता- अजीतमल । कस्बे के आर.एस. मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। इस अवसर पर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत कालेज के प्रबंधक शिव मेहश दुबे ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उन्होंने छात्र छात्राओं डा.राधाकृष्ण के आदर्शों के बारे में बताया। एक शिक्षक के राष्ट्रपति बनने तक के सफर पर चर्चा की।
इसी क्रम में कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान गरिमा, द्वितीय स्थान पर छवि तथा तीसरे स्थान पर अर्चना रहीं। जूनियर वर्ग में प्रथम सुनीत, द्वितीय केशव, तृतीय पर पियूष ने बाजी मारी।
वही सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कीर्तिराज, द्वितीय अजीत, तथा तृतीय स्थान पर हिमानी दुबे ने अपना जलवा कायम किया । प्रतियोगिता का समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन आकांक्षा पांडेय ने किया। इस मौके पर चंद्रभान, अभिलाख, शैलेंद्र , शहनाज, निशा आदि मौजूद थे।