{"_id":"a38a42d0d5379a3a24a3accd430036a3","slug":"theli-handlers-hear-sdm-soreness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेली संचालकों ने एसडीएम को सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेली संचालकों ने एसडीएम को सुनाई व्यथा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण के नाम पर फल व ठेली वालों को हटाए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर चौराहे पर ही ठेली लगाए जाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सब्जी व फल विक्रेता अनवार, अमित कुमार, सलीम, राधेश्याम, इदरीश, इंतयाज आदि ने बताया कि वह सभी सड़क किनारे ठेली लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें सत्ती तालाब पर ठेला लगाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
सत्ती तालाब में उनकी बिक्री प्रभावित होगी। रोजी रोटी को देखते हुए उन्हें मौजूदा स्थिति में ही ठेली लगाने की अनुमति दें।