{"_id":"5a4fbd204f1c1b4a018b5e15","slug":"theft-of-millions-of-paddy-stolen-from-the-liquor-by-drinking-intoxicant-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर ट्रक से लाखों का धान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चाय पिलाकर ट्रक से लाखों का धान चोरी
अमर उजाला/ औरेया
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक-परिचालक को नशीली चाय पिलाकर ट्रक में लदा लाखों का धान चोरी कर लिया। ट्रक चालक बाराबंकी से धान लेकर दिल्ली जा रहे थे। जब चालक व परिचालक को होश आया तब पुलिस को सूचना दी।
मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव बदनपुर निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ट्रक चालक बलराम सिंह और हेल्पर प्रहलाद सिंह के साथ 162 क्विंटल धान लेकर बाराबंकी से दिल्ली जा रहे थे। बिधूना पुलिया के पास एक बोलेरो पास आकर रुकी और उसमें सवार व्यक्ति ने तीन लोगों को किशनी छोड़ने को कहा।
चालक और हेल्पर ने तीनों लोगों को ट्रक में बैठा लिया। जिसके बाद रास्ते में तीनों व्यक्ति सर्दी का हवाला देते हुए चालक और हैल्पर को चाय पिलाई जिसके बाद दोनो लोग बेहोश हो गए। होश में आने पर चालक और हेल्पर ने अपने आप को औरैया जिले के अनंतराम में पाया। ट्रक से धान और नगदी गायब थी। जिसके बाद चालक और हैल्पर ने मालिक को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।