फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of lakhs from the house of the former block chief's nephew

पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे के घर से लाखों की चोरी

Fri, 13 Jul 2018 12:10 AM IST
पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे के घर से लाखों की चोरी
पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे के घर से लाखों की चोरी Updated Fri, 13 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the house of the former block chief's nephew
प्रतिष्ठित किसान के घर के अंदर टूटे पड़े जेवर के डिब्बे - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 अमर उजाला ब्यूरो
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सोहनी में चोरों ने बीती रात पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे के घर से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये नगदी समेत करीब नौ लाख रुपये पार कर दिए। चोरी का खुलासा अगले दिन सुबह घर के सदस्यों के जागने पर हुआ। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।

 एरवा कटरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह सेंगर के भतीजे शैलेंद्र कुमार सिंह सेंगर अपने परिवार के साथ सोहनी गांव स्थिति कोठी में रहते है। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। देर रात घर के पीछे बने कमरे की कुंडी काटकर चोर उनके मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे 85 हजार रुपये नगद और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने कमरे में रखे एक बक्से को भी खंगाला। बक्से में रखे कपड़े आदि निकालर उसके घर के बाहर फेंक गए। गुरुवार को सुबह नींद खुलने पर परिवार के लोगों को चोरी होने की घटना का पता चला। शैलेंद्र ने बताया कि बच्चों की फीस के लिए अलमारी में रखे 85000 हजार रुपये गायब थे। उनकी पत्नी बेबी ने बताया कि लॉकर से छह तोले सोने का एक हार,  एक-एक तोले की चार सोने की अंगूठी, तीन तोले सोने का एक मंगलसूत्र, दो तोला सोने की चेन, दो तोला सोने के कान के झाले, चार तोला वजन सोने के हाथ के कंगन, तीन तोला सोने की अंगूठी और 400 ग्राम वजन की चांदी की पायल ले गए हैं। घटना के बाद उन्होंने रुरुगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचेे और जांच पड़ताल की। बाद में गृहस्वामी शैलेंद्र ने तहरीर बिधूना कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed