{"_id":"613b9d168ebc3ec7722ad8da","slug":"theft-in-paint-shop-auraiya-news-knp651415157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट्स की दुकान से नगदी समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट्स की दुकान से नगदी समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा काटी गई लोहे की गेट की नीचे की जाली
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पेंट की दुकान से चोरों ने गुरुवार देर रात नगदी समेत करीब 10 लाख का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
हाईवे पर गुरुदयाल प्रसाद अजय कुमार की पेंट की दुकान है। गुरुवार देर रात दुकान के पास बन रहे मकान के सहारे चोर छत पर पहुंच गए। सीढ़ियों पर लगे लोहे के गेट की जाली को काट दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर पेंट् की बाल्टियां और नगदी ले गए। शुक्रवार सुबह अजय दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पेंट के डिब्बे गायब थे। फर्श पर कई डिब्बे बिखरे पड़े थे। ऊपर जाने के रास्ते पर लगे गेट की जाली कटी मिली। इस पर उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित ने नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
24 घंटे में खुलासा न होने पर करेंगे आंदोलन
पेंट की दुकान में लाखो की चोरी होने की सूचना पर व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश जताया। 24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पेंट्स कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार की दुकान पर हुई चोरी की जानकारी पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, किट्टू सरदार, पेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री संतोष विश्नोई, बंसल गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की।