{"_id":"6116b6548ebc3edf935deb9b","slug":"theft-in-godown-auraiya-news-knp6461136115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के सदर बाजार में गुरुवार रात चोरों ने ताला-चाबी बनाने के गोदाम का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताया है।
कोतवाली क्षेत्र के होमगंज स्थित सदर बाजार की शांति मार्केट में राहुल गुप्ता का ताला-चाबी बनाने का गोदाम है। राहुल ने बताया कि गुरुवार रात चोर गोदाम का ताला तोड़कर सिलिंडर, भगोना व बक्से में रखा कीमती सामान पार कर ले गए। शुक्रवार सुबह गोदाम का ताला टूटा मिला। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
चोरी की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, रंजन शुक्ला, जितेंद्र भदौरिया, गौर हरी मिश्रा, अनिल पोरवाल बाबा समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। निझाई चौकी के एसआई सुरेंद्र कुमार ने मामले की जांच की। व्यापारी नेताओं ने आक्रोश जताया। कहा कि चार सालों में इस गोदाम में आठ बार चोरी हो चुकी है। पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। व्यापारियों ने एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।