फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft in five houses including eunuchs in a single night

औरैयाःएक ही रात में किन्नर समेत पांच घरों में चोरी

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in five houses including eunuchs in a single night
किन्नर बबली से पूछताछ करते एएसपी शिष्य पाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। चोरों ने शुक्रवार रात अछल्दा थाने से पांच सौ मीटर की दूर स्थित पांच घरों को निशाना बनाया। इसमें से एक घर किन्नर का भी है। घरों में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़ कर चोर करीब पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। एएसपी, सीओ और अछल्दा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की।
विज्ञापन

अछल्दा के घसारा रोड नगला चिंता में किराये पर रह रही बबली किन्नर ने बताया कि शुक्रवार रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शनिवार सुबह करीब छह बजे घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर पर रखे जेवर समेत दो लाख रुपये का सामान चोर ले गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद चोर गांव के ज्ञान सिंह के मकान से करीब 50 हजार रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। हरनरायनपुर निवासी रामलाल के घर से चोर 25 हजार रुपये व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने स्टेशन बाजार में लाइक सिंह के गोदाम पर धाबा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर गोदाम का शटर उठाकर एक हजार रुपये, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें ले गए। तुरकपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश चंद्र के नवनिर्मित मकान का भी चोरों ने ताला चटकाया, पर उन्हें वहां पर कुछ नहीं मिला। शनिवार सुबह पांच घरों में चोरी होने की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी शिष्य पाल, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप और अछल्दा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी और सीओ ने मामले की जांच की और फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के मुताबिक एक घर में ही हुई चोरी
पुलिस अपनी साख बचाने के लिए सिर्फ नगला चिंता में किन्नर बबली के घर में ही चोरी की बात कह रही है। बाकी घरों को नवनिर्मित बताने में जुटी है। एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि किन्नर की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किन्नर के घर में चोरी हुई है। बाकी चार मकान नवनिर्मित हैं, वहां पर सिर्फ ताले ही टूटे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जबकि चोरी चार घरों में हुई है। सिर्फ एक मकान ही नवनिर्मित है। पुलिस के अधिकारी टीम गठित कर चोरों की तलाश करने की बात कह रहे हैं।

पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल
चोरों ने एक रात पांच घरों में चोरी कर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी गई है। ग्रामीणों व पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए है। कहना है कि अछल्दा थाने से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर थाना है, फिर भी पांच घरों में चोरी हुई। चोरों को पुलिस का भय तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed