{"_id":"61e5af68e2580c1c4e56a3c9","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-bulb-holder-factory-auraiya-news-knp6758773161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्व होल्डर फैक्ट्री का ताला तोड़ डेढ़ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्व होल्डर फैक्ट्री का ताला तोड़ डेढ़ लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर स्थित एक बल्ब होल्डर बनाने वाली फैक्टरी का चोरों ने रविवार देर रात ताला तोड़कर भारी मात्रा में तैयार माल चोर कर लिया। सुबह फैक्टरी पहुंचने पर मालिक को जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला नारायनपुर में उज्ज्वल ट्रेडर्स के नाम से बल्ब होल्डर फैक्टरी है। रविवार देर रात चोरों ने फैक्टरी के मेन गेट के साथ ही अंदर कमरों के ताले तोड़कर वहां रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। फैक्टरी मालिक सुनील शर्मा ने बताया कि वह रविवार शाम को ताला बंद करने के बाद घर चले आए थे।
सोमवार सुबह जब फैक्टरी पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला, पास में ही ताला टूटा पड़ा था। अंदर कमरे में सामान बिखरा था। साथ ही डिब्बों में तैयार रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल गायब था। पीड़ित ने बताया कि इस पर तत्काल डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सुनील शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को लिखित तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।