{"_id":"60eb31288ebc3e06a72cabb4","slug":"theft-auraiya-news-knp6396201112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में चोरी, लाखों की नगदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में चोरी, लाखों की नगदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। लाखों रुपये और जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार रात बहलोलपुर गांव निवासी भूपाल सिंह, अहिवरन सिंह व हाकिम सिंह के घरों में चोरी हुई। रविवार सुबह तीनों को घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। कमरों में लगे ताले टूटे व सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। एक साथ तीन घरों में चोरी की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की।
भूपाल सिंह ने बताया कि अलमारी में रखे 65 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र, करधनी, पायल, दो अंगूठी चोर ले गए हैं। अहिवरन सिंह ने बताया कि उनके बक्से में रखी दो जोड़ी पायलें, टॉप्स, दो अंगूठी, पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं पीड़ित हाकिम सिंह ने बताया कि अलमारी से डेढ़ लाख रुपये, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी चोरी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि चोरियों की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।