फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The youth was hit with a gun for not paying the extortion

रंगदारी न देने पर युवक को तमंचे की बट मारी

Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The youth was hit with a gun for not paying the extortion
औरैया। रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक युवक को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नरायनपुर निवासी राहुल चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई की रात 12:10 बजे वह अपनी कार से घर आ रहा था। कार में उसके साथ आलोक व रितांशू पोरवाल भी थे। जैसे ही उनकी कार दिबियापुर रोड स्थित भोले शंकर मंदिर के पास पहुंची, मंदिर के पास खड़े शक्ति सिंह, बृजभान सिंह भदौरिया, प्रांशू चौबे, बृजेश वाल्मीकि, रिंकू वाल्मीकि ने गाड़ी रोकने के लिए हाथ दिया। जैसे ही कार रोकी, उन्होंने कार से उतारकर रंगदारी न देने पर मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ को दबिश देनी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed