{"_id":"69dbe6a7bb7d5b8c540f1942","slug":"the-women-of-the-group-will-learn-to-market-their-products-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142935-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अपने उत्पादों की मार्केटिंग सीखेंगीं समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अपने उत्पादों की मार्केटिंग सीखेंगीं समूह की महिलाएं
Mon, 13 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में स्वयं समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा कई तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद यह उत्पाद बाजार में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं।
ऐसे में अब एनआरएलएम की ओर से अब महिलाओं को उनके उत्पादों की मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे महिलाओं के बनाए गए उत्पादों की खपत बढ़ाई जाएगी।
जिले में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कपड़े, मशरूम, बेकरी, पशुपालन, डेयरी, अचार, मुरब्बा, कैंडी, चिप्स, पापड़, चटनी, बुकनू, मसाले समेत कई तरह के उत्पाद बनाकर कारोबार किया जा रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों के आगे समूह के उत्पादों की खपत न के बराबर है।
विज्ञापन
ऐसे में इन देशी उत्पादों को बाजार में मजबूती देने के लिए एनआरएलएम की ओर से महिलाओं को मार्केटिंग में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के 30 समूहों का चयन किया गया है। बड़े कारोबारियों से इन उत्पादों से अनुबंध भी कराया जाएगा।
एनआरएलएम डीसी एसएन सिंह ने बताया कि देशी उत्पादों की मार्केटिंग को पुख्ता करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 30 समूहों की महिलाओं चिह्नित किया गया है। अगले माह से ये कार्यक्रम शुरू होगा।