फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman who threw petrol reached the tehsil, causing a stir.

Auraiya News: पेट्रोल उड़ेलने वाली महिला तहसील पहुंचीं, मचा हड़कंप

Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The woman who threw petrol reached the tehsil, causing a stir.
अजीतमल। तहसील परिसर में पेट्रोल डालकर बवाल मचाने वाली महिला एक बार फिर एसडीएम कार्यालय के बाहर जा पहुंचीं। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बवाल होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पहुंचे क्राइम निरीक्षक व महिला पुलिसकर्मी ने उक्त महिला को एसडीएम के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि 30 अगस्त को एसडीएम कार्यालय में नगला खिन्नम निवासी धनदेवी पत्नी विनोद कुमार ने एसडीएम निखिल राजपूत के सामने ही पेट्रोल उड़ेल लिया था। तब एसडीएम को अपनी गाड़ी से उसे सीएचसी ले जाना पड़ा था। इसके बाद तहसील का अमला उसके गांव पहुंचा था। जहां उसकी मांग पर अधूरे पड़े चकरोड की पैमाइश की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली का प्रभार देख रहे इंस्पेक्टर क्राइम रामचंद्र वर्मा ने बताया कि लेखपाल ने महिला के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था। इसका जवाब दाखिल करने महिला अपने वकील नरेश चंद्र दुबे के साथ पहुंची थी। इसके बाद महिला एसडीएम से मिलने तहसील गेट पहुंच गई। वह कोई हरकत न कर सके, इसलिए पुलिस बुलाई गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed