फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman got electrocuted while doing the construction of the house under construction, died

निर्माणाधीन मकान की तराई करते वक्त महिला को लगा करंट, मौत

Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The woman got electrocuted while doing the construction of the house under construction, died
अवन कुमारी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में निर्माणाधीन मकान की तराई कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जमौली गांव निवासी होमगार्ड मदन मोहन द्विवेदी कानपुर के बाबूपुरवा थाने में तैनात हैं। सोमवार को वह ड्यूटी पर थे। घर पर पत्नी अवन कुमारी (55) अकेली थीं। वह सुबह आठ बजे के करीब निर्माणाधीन मकान की तराई कर रही थी। इसी बीच वायरिंग के लिए निकले एक तार से करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

काफी देर बाद जब मजदूर काम करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों की मदद से अवन कुमारी को सीएचसी दिबियापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed