फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The wall of a kutcha house collapsed due to rain

Auraiya News: बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The wall of a kutcha house collapsed due to rain
फोटो-05 एयूआरपी 21 मकान की गिरी दीवार। संवाद
एरवाकटरा। गांव पटना एरवा में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इससे मकान में रह रहे दो बुजुर्ग भाइयों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। दोनों भाई सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रेमचंद्र (57) अपने अविवाहित बड़े भाई रूपसिंह (60) के साथ कच्ची ईंट के घेरे में टिनशेड व घासफूस का छप्पर रखकर गुजर बसर करते हैं। उनकी जीविका 15 बिस्वा जमीन से चलती है।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र के दो पुत्र नीतेश व अरुण दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से प्रेमचंद्र के मकान की दीवार ढह गई। इससे बुजुर्ग प्रेमचंद्र और उनके भाई रूपसिंह के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित प्रेमसिंह ने बताया कि उन्हें अब तक कोई सरकारी लाभ नहीं मिला है। इससे उन्हें इस मकान में रहना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने राजस्व लेखपाल सौरभ कुमार को घटना की सूचना देकर आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed