{"_id":"988c26e7724e6f7b1e613104cafc455e","slug":"the-villagers-abducted-delivered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत को ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्रत को ग्रामीणों ने छुड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौकी के पास हुई अपहरण की घटना में चौकी पुलिस ने घटना के चंद समय बाद ही अपहरणकर्ता को घेराबंदी कर दबोच लिया और ग्रामीणों की मदद से अपह्रत युवक को छुड़ा लिया। चार आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम जगन्नाथपुर निवासी जितेंद्र कुमार दुबे पुत्र दिनेश दुबे की फफूंद कस्बे में मोबाइल की दुकान है।
गुरुवार की देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था, जैसे ही वह जुआ पुल पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे दो बाइक सवार पांच लोगों ने जितेंद्र की बाइक को रोक लिया और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उसे तमंचा लगाकर बाइक पर बैठा लिया और जबरन फफूंद की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान गश्त पर जा रहे अटसू चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह को घटना की जानकारी मिली। एसआई ने बाइक से बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया, जैसे ही बदमाश केशमपुर मोड़ पर पहुंचे, तभी बाइक फिसल जाने से जितेंद्र के मुंह में बंधा कपड़ा हट गया और वह चिल्लाने लगा। चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों को आते देख चार बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी प्रशांत कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी दिबियापुर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े आरोपी की जमकर धुनाई की।
बाद में मौके पर पहुंचे एसआई सूर्य प्रताप सिंह ने अपह्रतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घटना का खुलासा करने के लिए सीओ अजीतमल ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। एसपी मनोज तिवारी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।