फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The victim's family will get a land lease in the village

Auraiya News: पीड़ित परिवार को गांव में मिलेगा जमीन का पट्टा

Thu, 22 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 22 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The victim's family will get a land lease in the village
निरीक्षण करते डीएम व मौजूद एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : आलोक पाल, निलंबित लेखपाल।
औरैया। नंदपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को एक मकान ढहाने की कार्रवाई की गई। यह आवास बंजर जमीन पर बना था। मामले में विवाद के चलते बुधवार को पूरा मकान ढह नहीं सका।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने वहां का जायजा लिया और पीड़ित गरीब परिवार को रहने के लिए गांव में पट्टा देने का आश्वासन भी दिया।
उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर में बंजर जमीन पर प्रताप सिंह के अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए भवन को ध्वस्त कराया गया। डीएम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया, उन्होंने पाया कि पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित को निवास के लिए गांव में स्थित ऊसर की जमीन पर पट्टा आवंटन करने के लिए लेखपाल को निर्देश दिए। जल्द यह काम पूरा किया जाए। इस मौके पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, बीडीओ सहार राज नारायण पांडेय व प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed