{"_id":"af2d90253f41d3498fe85ebf6aca046f","slug":"the-tragedy-of-a-million-of-relief-in-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल त्रासदी में दी एक लाख की राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल त्रासदी में दी एक लाख की राहत राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 01 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से हुई भारी तबाही में त्रासदी का शिकार हुए लोगों की मदद को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर डीएम माला श्रीवास्तव व एडीएम इंद्रपाल उत्तम को एक लाख की राहत राशि का ड्राफ्ट सौंपकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में धनराशि जमा कराई।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि इस महाविनाशकारी त्रासदी से पीड़ित हुए लोगों की मदद को समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। कहा कि इसके लिए वह स्वयं लोगों से सहयोग राशि एकत्रित करके आपदा पीड़ितों को अधिक से अधिक राहत राशि मुहैया कराएंगे। इस मौके पर सपा नेता योगेंद्र यादव कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन