फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The toilet and platform of the procession house were broken by taking the head's uncle hostage

प्रधान के ताऊ को बंधक बनाकर तोड़ा बारात घर का शौचालय व चबूतरा

Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The toilet and platform of the procession house were broken by taking the head's uncle hostage
अयाना। असेवटा में प्रधान के ताऊ को बंधक बनाकर लोगों ने बरात घर का शौचालय, चबूतरा तोड़ दिया। परिसर में ट्रैक्टर चलाने की वजह से 30 पौधे भी नष्ट हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत असेवटा के प्रधान प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू यादव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2004-05 में ग्राम पंचायत में बरात घर का निर्माण किया गया था। इसी बरात घर का सचिवालय के तौर पर भी प्रयोग किया जा रहा है। गांव निवासी मलखान सिंह, गोविंद सिंह, मानसिंह, कृष्णवीर सिंह व शिवसिंह व 10 से 12 लोग अज्ञात मंगलवार रात ट्रैक्टर लेकर बारात घर पर आए। तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

यह देख प्रधान के ताऊ जयप्रकाश ने विरोध किया तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर बरात घर का शौचालय, चबूतरा ध्वस्त कर दिया। साथ ही परिसर में लगे 30 पौधों को भी उजाड़ दिया। ध्वस्तीकरण के बाद आरोपी ताऊ को छोड़कर चले गए। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed