फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The textile market is buzzing with the arrival of weddings and winter.

Auraiya News: सहालग व सर्दी की दस्तक से गुलजार हुआ कपड़ा बाजार

Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The textile market is buzzing with the arrival of weddings and winter.
फोटो-28एयूआरपी25- कानपुर रोड किनारे सजा गर्म कपड़ों का बाजार। संवाद
औरैया। एक ओर सहालग का दौर शुरू हो रहा है। तो पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच पारा लुढका है। ऐसे में बढ़ी हुई ठंड व सहालग ने कपड़ा बाजार की रौनक बढ़ा दी है। सीजन अच्छा रहे इसके लिए दुकानों पर तरह-तरह के कपड़ों के कलेक्शन को जुटाया गया है। सहालग को लेकर बनारसी साड़ी तो ठंड को लेकर गर्म कपड़ों की तमाम वैरायटी को दुकानदारों ने जुटा लिया है। दुकानों पर ये कलेक्शन लोगों को लुभा भी रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के लेडीज मार्केट, सराफा बाजार समेत कानपुर रोड पर कपड़ा दुकानों पर तमाम तरह के कपड़ों की खेप मंगाई गई है। इसमें मफलर, शॉल, जैकेट, स्वेटर समेत महिलाओं के गर्म कपड़े अलग-अलग ट्रेंड के शामिल हैं। वहीं कोट भी अलग-अलग तरह के हैं। इसके अलावा सहालग सीजन को लेकर बनारसी साड़ियों की भी तमाम वैरायटी बाजार में आ चुकी हैं। शादियों के लिए लहंगों की खेप भाई है। उधर दूल्हे की शेरवानी भी दुकानों पर सज गई हैं। ठंड को देखते हुए हुडी युवाओं की पहली पसंद रहती है जिसे लेकर दुकानदारों ने विशेष कलेक्शन इस बार मंगाया है। ऊनी कपड़ों में बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं के लिए अलग-अलग वैरायटी है। शुरुआती ठंड में हल्के मफलर भी मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed